समाज और राष्ट्र विकास के लिए पहले खुद का विकास हो:- सन्त जानकीदास महाराज

May 20, 2022 - 01:22
May 20, 2022 - 01:23
 0
समाज और राष्ट्र विकास के लिए पहले खुद का विकास हो:- सन्त जानकीदास महाराज

नागौर (राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) संस्कारों का बीजारोपण बचपन से हो तभी आगे चलकर अच्छे नागरिक बन सकते हैं। समाज और राष्ट्र विकास के लिए जरूरी है पहले खुद का विकास हो और वो सम्भव है आत्मानुशासन से। ये विचार सन्त जानकीदास महाराज ने बुधवार को महर्षि जनार्दन गिरी बाल संस्कार केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने केन्द्र से जुड़े बालक बालिकाओं से सन्मार्ग और सदाचार पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कारो की महत्ती आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सन्त जानकीदास महाराज ने माँ सरस्वती और स्वामी जनार्दन गिरी महाराज के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर शिक्षण संस्थान के व्यवस्थापक आनन्द पुरोहित ने बालकों को दिनचर्या और प्रधानाध्यापक महेन्द्र सिंह चारण ने स्वाध्याय का महत्व बताया।

केन्द्र प्रभारी नीलम पुरोहित ने नियमित अभ्यास द्वारा सर्वांगीण विकास कैसे हो के बारे में बालकों को समझाया। आनंद पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि ये बाल संस्कार केन्द्र महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय की ओर से वर्ष पर्यन्त निःशुल्क संचालित होगा जिसका उद्देश्य संस्कारों का बीजारोपण है। 5 साल से 12 साल तक के बच्चों के लिए संचालित केन्द्र का समय शाम साढ़े पाँच से साढ़े सात बजे रहेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में सुनील हर्ष, सरिता पुरोहित, शकुन्तला सोनी, दिनेश मेहरा, रामसिंह भाटी, प्रीति पुरोहित, कुसुम सेन, साक्षी मत्तड़, देवेश पुरोहित सहित अभिभावक उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है