अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में जादूगर शिवकुमार को राष्ट्र गौरव अवॉर्ड 2022 से नवाजा

Jun 21, 2022 - 02:37
Jun 21, 2022 - 03:07
 1
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में जादूगर शिवकुमार को राष्ट्र गौरव अवॉर्ड 2022 से नवाजा

कोटकासिम (अलवर, राजस्थान/ संजय बागड़ी) अलवर जिले के जाने माने सेलिब्रेटी पर्सन और देश दुनिया के जाने माने स्टंटमैन मैजिशियन शिवकुमार को रविवार को जयपुर  में आयोजित हुए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में राष्ट्र गौरव अवॉर्ड 2022 से नवाजा गया। 
 जयपुर शहर के बीचों बीच स्थित शास्त्री नगर के अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य ऑडिटोरियम में भव्या फाउंडेशन और भव्या इंटरनेशनल संस्थान के तत्वाधान में कैंसर पीड़ितों और शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों की सहायता से आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में विश्व के जाने माने जादूगरों में शुमार अलवर जिले के एकमात्र तिलस्मी सेलिब्रिटी पर्सन स्टंटमैन मैजिशियन शिवकुमार को राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 से नवाजा गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान समारोह में 21 देशों की जानी मानी 200 हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। 
 कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में  किए गए विशेष अतुलनीय कार्यों के लिए इन विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रह परीन सोमानी लंदन यूनाइटेड किंगडम,पत्रकार पवन कपूर दिल्ली ने गणेश पूजन कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर किया।
 समारोह में देश विदेश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वाली 200 से अधिक प्रतिभाओं को राष्ट्र गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश दुनिया के जाने-माने मैजिशियन एवं स्टंटमैन मैजिशियन शिवकुमार को राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। उनको यह अवार्ड मैजिक शो के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कुरीतियां को जड़ से उखाड़ फेंकने एवं समाज सुधार के क्षेत्र में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रदान किया गया।
आपको बता दें जादूगर शिव कुमार द्वारा 1992 से लगातार देश विदेश में 24 हजार से अधिक हाउस फूल मैजिक शो के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, दहेज विरोध ओर अंधविश्वास जैसी बुराइयों के खिलाफ एक मुहिम चलाकर आमजन को जागरूक करने एवं पाखंड से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जा रहा है जिसकी देश विदेश में चर्चा है।
आपको बता दें इनको पूर्व में भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरूस्कारों से सैकड़ों बार सम्मानित किया जा चुका है। वहीं इनको एशिया प्राइड अवार्ड 2017 ओर 2021 से भी सम्मानित किया जा चुका है इसके अलावा देशभर की हजारों समाज सेवी संस्थान द्वारा भी विभिन्न मोकों पर अनेक अवार्डों और सम्मानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है जो राठ क्षेत्र के लिए बड़े ही गर्व की बात है। उन्होंने राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित होने पर कहा कि यह सम्मान मेरा नही बल्कि पूरे राठ क्षेत्र के लोगों और पूरे अलवर जिले को मिला ही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है