चाकू से गोदकर महिला की हत्या: फैली सनसनी

May 16, 2022 - 22:01
 0
चाकू से गोदकर महिला की हत्या:  फैली सनसनी

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा)  शहर के तिलक नगर में सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के पिछवाड़े गली में रविवार की शाम एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। शव एम जी चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। एस पी सहित अन्य अधिकारी वारदात स्थल पहुंचे, और वारदातस्थल का जायजा लिया।  प्रथम दृष्टया हत्या का शक महिला के पूर्व पति पर जताया जा रहा है। 
पुलिस का कहना है कि हत्या की शिकार महिला 30 वर्षीय ज्योति व्यास  है। वह तिलकनगर में सोमानी वाटर के पास गली में रहती है। रविवार शाम ज्योति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक चाकू मारने वाला आरोपी उसका पूर्व पति था। इसे लेकर पुलिस  जांच पड़ताल कर रही है। उधर, वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू, एएसपी आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी, डीएसपी सिटी, भीमगंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। आला अधिकारियों ने वारदातस्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। 

घर पर ही लगाया चाकू :- ज्योति व्यास को रविवार शाम उ आस-पड़ौस के लोगों ने बताया की ज्योति को घर पर ही चाकू मारा गया, लोगों का कहना है कि मकान के अंदर क्या हुआ। यह उनकी जानकारी में नहीं आया। 

चाकू लगने के बाद चिल्लाती हुई दौड़कर निकली घर से:  चाकू लगने के बाद गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान ज्योति मकान से दौड़कर सड़क पर आई। जहां वह करीब 100 मीटर तक दौड़ी। इसके बाद गश खाकर नीचे गिर पड़ी। इसके साथ ही बेहौश हो गई। 

ज्योति दस मिनिट सड़क पर पड़ी रही  निढाल:-  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ज्योति बेहौश होने के बाद करीब दस मिनिट तक सड़क पर पड़ी रही। उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस बीच, भीमगंज पुलिस मौके पर पहुंची,  जिसने ज्योति को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

पति से रह रही थी अलग, करती थी सिलाई: पुलिस का कहना है कि ज्योति मूलरूप से अलवर की रहने वाली है। उसका ससुराल आसींद क्षेत्र में बताया गया है। ज्योति एक बेटा-एक बेटी की मां थी। वह पति से अलग यहां तिलकनगर में रहकर सिलाई करती थी। उसके साथ करीब सात साल की बेटी भी रहती है। बेटा, उसके बड़े पिता के पास रहता है। 

घर आया था पति:  पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ज्योति का पति रविवार शाम को तिलकनगर आया था। चाकू पति ने ही मारा या किसी और ने। इसकी जांच पुलिस कर रही है। हालांकि शक पति पर जताया जा रहा है। 

कातिल की तलाश जारी है- एसपी:  एसपी आदर्श सिद्धू का कहना है कि महिला की चाकू मारकर हत्या हुई है। प्रथम दृष्टया महिला के पूर्व पति पर आरोप लग रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही कातिल की तलाश की जा रही है। जल्द ही कातिल पकड़ा जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है