राज्यसभा चुनाव एक गहरा चिंतन भाजपा के लिए- रिंकू शर्मा

Jun 13, 2022 - 01:03
 0
राज्यसभा चुनाव एक गहरा चिंतन  भाजपा के लिए- रिंकू शर्मा

जयपुर / सुमेर सिंह राव
राज्य सभा चुनाव एक गहरा चिंतन बनेगा भाजपा के लिए इससे पहलें भी अनेकों मौकों पर हार देखने को मिली और हर मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कहते रहे 2023 मे जवाब मिलेगा अभी क्यों नही आप जंग के मैदान पर समय पर ना पहुंचें और प्रतिक्रिया दर्ज करवाते है अगली बार ऐसे जंग के मैदान नही जीते जाते।आप भाग्य की बात करते है और अपने कमजोर नेतृत्व को बार बार सामने रखते है आप विधानसभा से बाहर निकलकर कहते है जो भाग्य मे होगा वो नतीजा आयेगा पर बात तो यह प्रचलित है कर्म-मेहनत के बल पर भाग्य प्रबल होता है। गहलोत जी जादुगर बन गये और झुठा दावों का वादा करने वाले आबरा का डाबरा। जनता अपना कल बदलती है अपनी जागरुकता के आधार पर एक मजबुत नेता के साथ विकास पथ पर चलती है बदलाव के लिए। जनता मे चर्चा है  कांग्रेस ने लाभकारी योजनाएं घोषित की पर मैदान मे कब तक? भाजपा का पिछला कार्य काल राजस्थान मे शानदार जानदार रहा अनेकों लाभकारी योजनाएँ सफलता से चलाकर आज कैसे भाजपा राजस्थान मे जब कांग्रेस 3 साल की हो गई जनता लाभार्थी नही रही तब आप अपनी ही योजनाओं को नही परोसते ऐसे आप जीते मैच भाजपा राजस्थान मे हार गये?

राजस्थान की जनता का मंथन यह है एकता मे बहुत बल है हर समस्या का हल है। परिवार साथ दिखने से नही साथ चलने से बनता है। आप तो अपनी एनर्जी को अपने घर के मुखिया को नीचा दिखाने मे लगाते रहे उनका कितना क्या बिगड़ा का तो पता नही पर इस अलग थलग के खेल मे भाजपा को वर्तमान मे कमजोर कर बैठे। परिवार वह सुरक्षा कवच है जिसमे रहकर हर आंधी का रुख मोड़ा जा सकता है। जनता ने आप का पिछला कार्यकाल का लाभ लिया है आज आप उन योजनाओं का वर्णन नही करते तब आप हमें कल क्या प्रस्तूत करेंगे? मोदी जी लाजवाब है निसन्देह। एक उदाहरण रखना चाहुँगी महिला हू अपने तरीके से दादी परिवार की मुखिया उनका सहयोग किया चाची ताई माँ ने जब परिवार बड़ा होने लगा तब दादी के आर्दर्शो संस्कारों को साथ ले अपना अपना परिवार चला रहे है पर आधार है दादी (भाजपा) चाची ताई माँ (राज्य)। हर जगह दादी (केंद्रीय नेतृत्व) का मार्गदर्शन सही काम करे हर समस्या का सही समाधान हो के लिए अपनी समस्या का प्रस्तुतिकरण तरीके से रखना होगा। अपने  घर का भौगोलिक दृष्टिकोण समझते बिना बात का लोड़ लेना घर गिरा देता है।

समय आ गया है दादी (केंद्रीय नेतृत्व)को सबके विश्वास वाली सबको संजोके रखने वाली बहू को चाबी दे देनी चाहिए ताकी घर का अस्तित्व दावं पर ना लगता रहे। राजस्थान की आवाज को दरकिनार रख कर राजस्थान मे कमल कैसे खिलेगा? ओल्ड इस गोल्ड क्यों है सोना तो आज भी है पहले का सोना प्र्योरिटी क्वालिटी मे दम रखता है झुठा दंभ नही भरता गली गली मे नेता है सबका नेतृत्व करने वाला सही मायनों मे नेता होता है। राजस्थान मे भाजपा की पिछली सरकार ने कर्म किया है जादुगर का तिल्सम तो छलावा है कर्म भूमि अपना सारथी माँग रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................