बीच सड़क पर रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड को मारा था घूंसा, आखिर क्या थी वजह?

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिनके प्यार की कहानी पूरी न हो सकी। एक ऐसी ही जोड़ी थी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की। दोनों ने 2007 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था लेकिन दो साल में ही दोनों का ब्रेकअप हो गयी और यह ब्रेकअप काफी बदसूरत था...

Mar 3, 2022 - 14:49
Mar 3, 2022 - 14:54
 0
बीच सड़क पर रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड को मारा था घूंसा, आखिर क्या थी वजह?
बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिनके प्यार की कहानी पूरी न हो सकी। एक ऐसी ही जोड़ी थी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की। दोनों ने 2007 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था लेकिन दो साल में ही दोनों का ब्रेकअप हो गयी और यह ब्रेकअप काफी बदसूरत था क्योंकि दीपिका के अनुसार इस रिश्तें के खत्म होने के बाद वह काफी समय तक डिप्रेशन में रही थी। दीपिका पादुकोण ने कई मौके पर इस बात को स्वीकार किया है कि वह रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में थी और रणबीर से ब्रेकअप के बाद वह टूट गयी थी। सालों बाद रणवीर सिंह दीपिका की जिंदगी में आये थे और उन्होंने दीपिका की टूटी हुई जिंदगी को फिर से जोड़ दिया और आज वह दोनों पति-पत्नी हैं। यहां तक कि रणबीर कपूर और दीपिका के रिश्ते भी अब नोर्मल हैं।
कैसे हुए थी रणबीर और दीपिका की मुलाकात
फिल्म बचना ऐ हसीनों के सेट पर सबसे पहले दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की आंखें एक दूसरे से टकराई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ी थी। दोनों को अकसर कई मौकों पर साथ देखा जाने लगा था। दोनों के लव अफेयर की अफावाहें पूरे गलियारें में हॉट टॉपिक बनी हुई थी। कहते है दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूबे हुए थे कि उन्हें मीडिया की कोई चिंता नहीं होती थी वह दोनों अकसर साथ में देखें जाते थे। दोनों की रीयल लाइफ केमिस्ट्री रील लाइफ में भी धमाल मचा रही थी। दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे थे। 
जब दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड को रणबीर कपूर ने मारा था घूंसा
एक रिपोर्ट के मुताबिक एक बार दीपिका और रणबीर कपूर के बीच कुछ अनबन हुई थी। इसके बाद दीपिका ने अपना कुछ वक्त एपने एक्स बॉयफ्रेंड निहार पांड्या के साथ गुजारा था। रणबीर कपूर दीपिका को बहुत प्यार करते थे उनसे यह बात बिलकुल बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने जलन में निहार पांड्या को सड़क पर घूंसा मारा था। इस खबर को कई मैगजीन में छापा गया था लेकिन इसकी कोई तस्वीर नहीं आयी थी। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब दीपिका रणबीर को डेट कर रही थीं, तब उन्होंने निहार के साथ लंच के लिए मुलाकात की थी। यह तब हुआ जब रणबीर ऊटी में शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे। एक अंदरूनी सूत्र ने खलीज टाइम्स को बताया, दीपिका और निहार की ये मीटिंग दो घंटे से अधिक समय तक चली और वे एक-दूसरे में तल्लीन लग रहे थे।" बता दें कि निहार और डीपी अपने रिलेशनशिप के दौरान एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे। इस बात की जानकारी के बाद रणबीर कपूर काफी गुस्से मे थे। रिपोर्ट्स ने तब दावा किया था कि रणबीर ने बाद में सड़क के बीच में निहार पांड्या के साथ लड़ाई की। दीपिका को बीच में उतरकर दोनों को शांत करना पड़ा। कथित तौर पर, रणबीर दीपिका के लिए काफी पजेसिव थे। खलीज टाइम्स के अनुसार, अंदरूनी सूत्र ने कहा, "वह (रणबीर) भी दीपिका द्वारा बैंकॉक में अक्षय कुमार के साथ चांदनी चौक टू चाइना की शूटिंग को लेकर थोड़ा ईर्ष्यालु थे और बाद में अक्षय कुमार से टकराने पर उन्होंने वास्तव में अक्षय को नजरअंदाज कर दिया था।"
  
अब सब के बीच सब कुछ ठीक है!
सूत्र ने आगे कहा, "अपने रिश्ते की शुरुआत में, जब वे ऑस्ट्रेलिया में यशराज की शूटिंग कर रहे थे, रणबीर को पता था कि दीपिका एडिलेड में युवराज से मिलने आई हैं। उन्होंने उस समय कुछ नहीं कहा क्योंकि वह उनके रिश्ते को लेकर असुरक्षित थे। लेकिन निहार एक ऐसा व्यक्ति थे जिसे वह नजरअंदाज नहीं कर सकते थे क्योंकि वह जानते थे कि निहार उस समय भी दीपिका के प्यार में पागल है और उसे वापस पाने के लिए कुछ भी कर सकता है। दीपिका जानती हैं कि रणबीर अपनी प्रतिष्ठा को लेकर बहुत सचेत हैं और उनके बारे में अफवाहें सुनना पसंद नहीं करते हैं। 
हालांकि, यह बीते दिनों की बात है और सभी कलाकार अपने मौजूदा पार्टनर और अपने सफल करियर से खुश हैं। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ खुशी-खुशी शादी कर ली है। वह आखिरी बार शकुन बत्रा की फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई थीं। दूसरी ओर, रणबीर कपूर आलिया भट्ट के प्यार में हैं, और प्रशंसक उनकी केमिस्ट्री से पूरी तरह से प्रभावित हैं। वे पहली बार ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे। निहार पांड्या की बात करें तो उन्होंने सिंगर नीति मोहन से शादी की है और उनका एक छोटा बेटा आर्यवीर है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow