स्कूली छात्राओं को सुरक्षा संबंधित टिप्स देती महिला पुलिस अधिकारी रेणु सिंह: बोली- मनचले को सलाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस की मदद करें

बदायूँ क्षेत्र में गांव गांव जाकर हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी: मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत महिला अधिकारी रेनू सिंह ने छात्राओं को किया जागरूक दिए महत्वपूर्ण आवश्यक टिप्स

Jul 6, 2022 - 01:06
 0
स्कूली छात्राओं को सुरक्षा संबंधित टिप्स देती महिला पुलिस अधिकारी रेणु सिंह:  बोली- मनचले को सलाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस की मदद करें

बदायूँ (उत्तरप्रदेश/ शशि जायसवाल/ अभिषेक वर्मा) बदायूँ  में महिला थाना इंस्पेक्टर रेनू सिंह व महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत जनपद के स्कूलों कॉलेजों एवं गांव गांव जाकर महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति 4.0 अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत महिला थानाध्यक्ष की महिला पुलिस टीम द्वारा बदायूँ के स्कॉल, कोचिंग सेंटर के आस पास छात्राओं व भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाकर मिशन  शक्ति 4.0 अभियान के बारे में जानकारी दी जा रही है।  साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह व उनकी महिला पुलिस टीम के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण अभियान की विस्तृत जानकारी दी जा रही है इंस्पेक्टर रेनू सिंह का कहना है कि महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला किसी महिला या छात्रा को परेशान करे, तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर  पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। बताते चले कि
 बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चियों को मिशन शक्ति 4.0 अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी जा रही है।

वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है महिला थाना अध्यक्ष का कहना है कि हमारे द्वारा महिलाओं छात्राओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति जागरूक कर महत्तपूर्ण अतिआवश्यक टिप्स पुलिस दे रही है। इंस्पेक्टर रेनू सिंह अपनी महिला पुलिस टीम के साथ जनपद के  गांव-गांव जगह जगह जाकर महिलाओं को कानूनी अधिकारी व हक के बारे में जानकारी देती नज़र आ रही है। उनके द्वारा बताया जा रहा है कि महिलाएं किस तरह खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। कोई परेशानी आने पर कैसे और कहां पुलिस की मदद मिल सकती है। महिलाओं से बातचीत करके उनकी समस्याएं भी जान कर मौके पर कार्यवाही की जा रही हैं।  मुख्यमंत्री की  कल्याणकारी योजनाएं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में थाना अध्यक्ष व उनकी टीम जानकारी देती नजर आ रही है। इसके तहत  लगातार उनके द्वारा महिलाओं छात्राओं को कॉलेजों, स्कूलों  ,मेन मार्केट ,कोचिंग सेंटर आदि में पैदल गश्त करते हुए नारी शक्ति को जागरूक किया जा रहा है। नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति बदायूँ में महिलाओं व बालिकाओं में सशक्त बनाने के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न होने पर वह अपने हक का इस्तेमाल कर सकें। महिला थाना इंस्पेक्टर रेनू सिंह व उनकी महिला पुलिस टीम गांवों के अलावा शहर की गलियों में चौपाल लगा रही हैं और महिलाओं छात्राओं से बातचीत करके उनकी समस्याएं भी जान रही हैं। इसी क्रम में  दिन मंगलवार को महिला थाना अध्यक्ष रेनू सिंह नें  महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ब्लूमिंगडेल्स पब्लिक स्कूल बदायूँ में बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण अतिआवश्यक टिप्स दिए साथ ही  हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए छात्राओं को याद रखने को कहा एवं हेल्पलाइन नंबरों सहित अपने फोन नंबर को भी छात्राओं की कॉपी में बोल कर नोट कराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है