पहाड़ी नगर रोड पर मची चीख पुकार: बोलेरो व कार की भीषण भिड़ंत में पांच की मौत

पहाड़ी से नगर जाने वाले सड़क मार्ग पर बड़ा हादसा, बीती रात्रि करीब सवा 10 बजे की है घटना, रात को घायलों को कराया था गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती, अब सुबह हुई 5 की मौत

May 20, 2022 - 01:34
 0
पहाड़ी नगर रोड पर मची चीख पुकार: बोलेरो व कार की भीषण भिड़ंत में पांच की मौत

भरतपुर (राजस्थान) पहाड़ी से नगर जाने वाले सड़क मार्ग पर बुधवार देर रात बोलेरो व क्रेटा कार में आमने-सामने की भिडंत हो गई है। इसमें पांच की मौत हो गई व करीब सात घायल हो गए। हालांकि अभी 5 की मौत की पुष्टि हुई है। क्योंकि अस्पताल की मोर्चरी में 1 शव नहीं पहुंचे हैं। घायलों को गोपालगढ़ पुलिस ने पहाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सांवलेर गांव के कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में सवार थे, जो नगर की तरफ से पहाड़ी आ रहे थे। पहाड़ी की ओर से क्रेटा कार में सवार होकर खंडेवला के लोग जा रहे थे। दोनों गाडिय़ों की पहाड़ी थाना क्षेत्र मे बरखेड़ा के समीप जबरदस्त भिन्डत हो गई।जिसमे सवार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पहाड़ी की तरफ से गोपालगढ थाने के एएसआई बाबूलाल मीणा गोपालगढ जा रहे थे। रास्ते में घायलों को एक सरकारी जीप व प्राइवेट वाहन पहाडी सीएचसी लाकर भर्ती कराया। सूचना पर पहाड़ी पुलिस भी चिकित्सालय पहुंच गई।

घायलो के परिजनो के पहुंचने पर चिकित्सालय में हाहाकर मच गया। इससे घायलो की सही जानकारी नहीं मिल सकी है। रात्रि की घटना में अरबाज पुत्र साहुन निवासी खंडेवला, वसीम पुत्र जमसेद निवासी खंडेवला, परवेज पुत्र बसीर निवासी खंडेवला, आसिफ पुत्र जमील नि, असमलपुर किशनगढ़ अलवर, आलम पुत्र तय्यब सोलका गड़ली पहाड़ी की मौत हुई है। इस्माइलपुर वाले मृतक के शव को अपने गांव ले गए हैं। इसे पुलिस मंगवाने का प्रयास कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है