राजकीय बालिका विद्यालय काजड़ा में प्रतिभाशाली छात्राओं का किया सम्मान

Jun 25, 2022 - 23:48
 0
राजकीय बालिका विद्यालय काजड़ा में प्रतिभाशाली छात्राओं का किया सम्मान

सूरजगढ़ (झुंझुनू राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) सेठ खूबचंद बैजनाथ काजड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय काजड़ा में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी रहे। कार्यक्रम में कक्षा 10 में टॉपर रही छात्राओं और उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। गत वर्ष में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का भी सम्मान किया गया। नव क्रमोन्नत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने कहा- विद्यालय स्टाफ की सजगता और कड़ी मेहनत की बदौलत कक्षा 10 का परिणाम शानदार रहा। भविष्य में इससे भी अच्छा रिजल्ट विद्यालय द्वारा दिया जायेगा। विद्यालय के क्रमोन्नत होने से हमारी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। कक्षा 11 व 12 के प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जनप्रतिनिधियों व भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। यहां पढ़ने वाली बालिकाओं को हर सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मपाल गांधी ने विद्यालय के शानदार परिणाम और सफल संचालन के लिए समस्त स्टाफ को धन्यवाद देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आह्वान किया। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ही ईमानदारी से देश की सेवा करेंगे। राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्था आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी द्वारा सत्र 2022-23 में कक्षा 10 में 90% से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को गोल्ड मेडल देने की घोषणा की गई। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार नारनौलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापिका पवित्रा देवी, वरिष्ठ अध्यापिका सुमन, व.अ. सुनीता सैनी, व.अ. सुशीला, क.स. कृष्णा सैनी, शारीरीक शिक्षक  संतोष ओला, सुशीला देवी, संजय, सत्येंद्र,  विजय कुमार शर्मा, संत कुमार, इंद्रसिंह शिल्ला, श्रीमती रेणू, वर्षा शर्मा आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है