जिला कलक्टर की संवेदनशीलता से दिव्यांग को मिली व्हीलचेयर

Jun 28, 2022 - 03:53
Jun 28, 2022 - 04:06
 0
जिला कलक्टर की संवेदनशीलता से दिव्यांग को मिली व्हीलचेयर

भीलवाड़ा, 27 जून। जिला प्रशासन आमजन की मदद के लिए लगातार प्रयासरत है। जिला कलक्टर  आशीष मोदी ने सोमवार को जनसुनवाई में संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांग गोविंद को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। व्हीलचेयर पाकर गोविंद और उनके पिता के चेहरे पर खुशी छा गई।
 
सोमवार को जनसुनवाई में ग्राम जवासिया से आए दिव्यांग गोविंद ने अपनी समस्या जिला कलक्टर के समक्ष रखी। साथ आए गोविंद के पिता  शंकर लाल ने बताया कि गोविंद दोनो पैरो एवं शरीर से 80 प्रतिशत विकलांग है। एक से दूसरी जगह जाने के लिए भी उसे मदद की आवश्यकता पड़ती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है व आय का कोई स्थायी जरिया नहीं है।

जिला कलक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी को तुरंत व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांग के पिता को बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने संबंधी जानकारी भी दी।

इसके पश्चात जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगव गोविंद को व्हीलचेयर सौंपी। उन्होंने गोविंद से स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन गरीब असहाय वर्गाे एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ उनके उत्थान से जुड़ी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत है।

दिव्यांग गोविंद के पिता ने व्हीलचेयर प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और खुशी खुशी अपने घर के लिए रवाना हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................