कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने किया भीलवाड़ा में सत्याग्रह

कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा युवा विरोधी अग्निपथ योजना, वापस लेनी होंगी केंद्र सरकार को-डांगी

Jun 28, 2022 - 03:49
Jun 28, 2022 - 03:55
 0
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने किया भीलवाड़ा में सत्याग्रह

भीलवाड़ा, 27 जून। 
अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सेना में भर्ती की केंद्र की भाजपा (एनडीए) सरकार की योजना को युवा विरोधी एवं राष्ट्रविरोधी करार देते हुए एआईसीसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देश पर भीलवाड़ा में सोमवार को सूचना केंद्र चौराहे पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल डांगी के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देशों के अनुसार किए गए सत्याग्रह में भीलवाड़ा विधानसभा कोऑर्डिनेटर सीएम भदाला सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कार्यकर्ता नारे लिखी तख्तियां लिए हुए बैठा था। कुछ स्टूडेंट भी सेना की वेशभूषा पहने सत्याग्रह स्थल पर मौजूद रहकर सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। ये स्टूडेंट अगिनपथ योजना को युवा विरोधी करार देते हुए तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे थे। 
 सत्याग्रह को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी कीमत पर युवा विरोधी अग्निपथ योजना बर्दाश्त नहीं करेगा एवं केंद्र सरकार को यह योजना वापस लेनी ही होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्र की रक्षा के लिए पूरी ताकत से अहिंसावादी संघर्ष की राह पर डटा रहेगा और जब तक सरकार सेना में अग्निपथ के माध्यम से भर्ती के अपने नापाक इरादों का त्याग नहीं कर देती तब तक संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना भारतीय सेना के हितों के प्रतिकूल है और इसका नुकसान राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य में भी होंगा। इस योजना से युवाओं के सेना में जाकर राष्ट्रसेवा के संकल्प को भी गहरा आघात लगा है। युवाओं को अपना भविष्य अन्धकारमय नजर आ रहा है। सत्याग्रह के दौरान कार्यकताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा आदि के समर्थन में भी नारे लगाए। सत्याग्रह में कांग्रेस भीलवाड़ा जिला सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष किशन जाट पूर्वी  ब्लॉक अध्यक्ष हमेन्द्र शर्मा, पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष मंजू पोखरना,, कोटडी पूर्व प्रधान ब्रजराज उपाध्याय पूर्व प्रधान सुवाणा भंवरलाल गर्ग, और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रोफेशनल महात्मा वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश श्रीमाली जिला महामंत्री दुर्गेश शर्मा, पूर्व पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जैन, कैलाश सेन, मोहम्मद सलीम लुहार, अब्दुल सलाम मंसुरी ओकार माली, पूर्व सभापति मधु जाजू प्रतिपक्ष नेता शिवराम खटीक, महामंत्री कांग्रेस मेवाराम खोईवाल, मोहम्मद रफीक शेख राजीव गांधी ब्रिगेड अध्यक्ष राजस्थान ज्ञानमल खटीक, अनिल राठी,  पार्षद प्रकाश ओझा, पार्षद महेंद्र घबरानी, पार्षद उस्मान पठान, पार्षद फजले रऊफ पार्षद मोहनी देवी माली पार्षद मुकेश शास्त्री पार्षद राधेश्याम भडाणा पार्षद सुशीला बेरवा पार्षद ओमप्रकाश आगाल पार्षद  शिव लाल जाट जिला सचिव मोहम्मद हारून रंगरेज जिला सेवादल प्रवक्ता कुंदन शर्मा मुकेश खोईवाल ओम प्रकाश मल्होत्रा हमीद रंगरेज अनिल डीडवानिया सदन रमजान  सोरगर उम्मेद सिंघवी कालूराम पारीक पीरु भाई मंसूरी राजीव गांधी ब्रिगेड जिला अध्यक्ष रियाज पठान पूर्व सेवादल जिला अध्यक्ष मनोज पालीवाल मंत्री पश्चिम ब्लॉक भंवर जाट भंवर गुर्जर श्याम पाराशर ओम प्रकाश तेली प्रदेश सेवादल सचिव विनोद कसारा धीरू गुडविन मसीह निसार सिलावट पूर्व पार्षद जितेंद्र दरयानी दीपक व्यास  शहर सेवादल अध्यक्ष मुकेश नाराणीवाल महेश चंद्र राठौर मोहम्मद साबिर शेख संदीप त्रिपाठी हाजी मुस्ताक शेख जिला सेवा दल उपाध्यक्ष सागर माली जिला संगठन मंत्री पप्पू बिश्नोई राजेंद्र पाराशर दीपक श्रीमाली फारुख मंसूरी अर्चना सोनी रेखा भट्ट दीपमाला लोट जिला महिला सेवादल अध्यक्ष पुष्पा मेहता चंद्रकला नैनावटी केसर सिंह बल्ला हेमराज आचार्य लेहरु जाट गोपाल खटीक महावीर गांधी संजय दाधीच खेमराज पनवा शिवराज सुराणा पारस सेठिया मिट्ठू लाल माली रफीक पठान इकबाल  गोपाल छीपा अशोक कर्णावत बाबूलाल माली अशोक पाराशर रामपाल छिपा जिला सेवादल प्रवक्ता नंद दास वैष्णव सचिव सेवादल रतनलाल पालड़िया बाबूलाल माली जिला सेवादल सचिव शिवराज सुराणा आदि शामिल थे। संचालन पंडित रविशंकर पौराणिक ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................