4 राज्यो में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कहा -जनता ने मुफ्त खोरी को नकार राष्ट्रवाद को अपनाया

Mar 10, 2022 - 22:55
Mar 10, 2022 - 23:00
 0
4 राज्यो में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कहा -जनता ने मुफ्त खोरी को नकार राष्ट्रवाद को अपनाया
4 राज्यो में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कहा -जनता ने मुफ्त खोरी को नकार राष्ट्रवाद को अपनाया

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार ) विधानसभा के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर आदि राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जबरदस्त जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी, कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रवाद की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने मुफ्तखोरी को नकार दिया है। गुरुवार को ज्योही चुनाव परिणाम आए और चार राज्यों में प्रचंड लहर के साथ भारतीय जनता पार्टी के बहुमत प्राप्त करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई और ढोल धमाकों के साथ खुशी का इजहार करते हुए नृत्य कर जश्न मनाया। जिला मुख्यालय के सरजावाव दरवाजे में भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, उपाध्यक्ष ताराराम माली, नारायण देवासी, मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, दिलीपसिंह मांडानी आदि के नेतृत्व में शहर के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जोरदार तरीके से खुशियां मनाई। इस मौके पर भाजपा के झंडे लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर भारत माता की जय के साथ मोदी- योगी के समर्थन में जबरदस्त नारे लगाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद देकर विजय सुनिश्चित करने के लिए देव तुल्य जनता और कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत का यह परिणाम है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आमजन में भाजपा के प्रति विश्वास व भरोसे को इस जीत ने दर्शाया है वही देश से कांग्रेस मुक्त भारत पर जबरदस्त मतदान करके लोगों ने कांग्रेस को खदेड़ दिया है। जीत के जश्न के मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, प्रतिपक्ष नेता मगनलाल मीणा, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, गीता पुरोहित, मीडिया प्रभारी चिराग रावल, हेमंत पुरोहित, जबरसिंह चौहान, मांगूसिंह बावली, हेमलता पुरोहित, दमयंती डाबी, अजय भट्ट, हरिकिशन रावल, भरत माली, विक्रमसिंह केराल, रणछोड़ प्रजापत, जुजाराम देवासी, प्रवीण राठौड़, गोविंद माली, दिनेश प्रजापत, बाबूसिंह माकरोड़ा, हितेश ओझा, लुंबाराम राणा, भावेश खत्री, हिमांशु वाघेला, सुनील गुप्ता, जितेंद्र खत्री, महेंद्र खंडेलवाल, नरपतसिंह, शैतानसिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है