विश्व शांति दिवस पर आदर्श समाज समिति इंडिया ने दिया शांति का संदेश

Sep 22, 2021 - 05:13
 0
विश्व शांति दिवस पर आदर्श समाज समिति इंडिया ने दिया शांति का संदेश

उदयपुरवाटी/  सुमेर सिंह राव


 झुंझुनू जिले के पिलानी  मैं आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में विश्व शांति दिवस के उपलक्ष में दुनियां में शांति का संदेश देने के लिए एडवोकेट सुरेंद्र सिंह पुनियाँ की अध्यक्षता में शिक्षा नगरी पिलानी में शांति सभा का आयोजन किया गया।
सभा में मौजूद बुद्धिजीवियों ने देश और विश्व में शांति स्थापित करने के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये। वरिष्ठ अधिवक्ता हजारीलाल सुनियां ने कहा- मौजूदा हालातों में देश और दुनिया में अस्थिरता और अशांति का माहौल बना हुआ है। पढ़े लिखे लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं, जिसकी वजह से जातीय हिंसा बढ़ रही हैं, सांप्रदायिकता को बढ़ावा मिल रहा है। गरीब और निम्न वर्ग के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। हर वर्ग के लोगों को जीवन में शांति स्थापित करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को ग्रहण करना होगा। सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाकर मानव सेवा के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना होगा, तभी समाज और देश में शांति कायम की जा सकती है।
एडवोकेट हवा सिंह चौहान ने कहा- जिस तरह से अफगानिस्तान की सत्ता पर बंदूक की नोक पर आतंकियों ने कब्जा किया है, अमेरिका ने अफगानिस्तान के लोगों को मुसीबत में छोड़कर तालिबानियों के लिए सत्ता का रास्ता साफ किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ का अभी तक तालिबान के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेना इस बात को इंगित करता है कि विश्व शांति को खतरा है। जिस तरह से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है, ऐसे में विश्व में शांति कायम नहीं रह सकती है।
आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कहा- हमारे देश की संस्कृति शांति पर आधारित है। हमारे देश में महात्मा बुद्ध और महात्मा गांधी जैसे शांति दूत पैदा हुए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है। यूं तो विश्व शांति का संदेश हर युग और हर दौर में दिया गया है लेकिन इसको अमल में लाने वालों की संख्या बेहद कम हो रही है। आतंक और अशांति के इस दौर में अमन की अहमियत का प्रचार करना बेहद जरूरी और प्रासंगिक हो गया है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी विश्व में शांति कायम रखने के लिए पंचशील के सिद्धांत दुनिया के सामने प्रस्तुत किये थे। शांति के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, इसलिए हम सबका दायित्व बनता है कि जाति और धर्म से बाहर निकल कर इंसानियत को धर्म समझते हुए देश और दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए आगे आयें। शांति में ही हर समस्या का समाधान है।
शांति सभा में पिलानी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पंकज शर्मा, सुरेंद्र सिंह पूनियाँ, हजारीलाल सुनियां, एडवोकेट संदीप महरिया, उम्मेद सिंह, एडवोकेट अमित चौधरी, बलवान, जयंत वर्मा, अरविंद, धर्मपाल गांधी, हवा सिंह चौहान, अमित अहलावत, युवराज सिंह राठौड़, हवलदार दलीप सिंह, मनोज कुमार शर्मा, राकेश कुमार आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................