सिकराय में धूमधाम से मनाया बलदाऊजी का जन्मोत्सव, जयकारे लगाते मंदिर पहुंचे श्रद्धालू

Sep 12, 2021 - 21:33
 0
सिकराय में धूमधाम से मनाया बलदाऊजी का जन्मोत्सव, जयकारे लगाते मंदिर पहुंचे श्रद्धालू

सिकराय (दौसा,राजस्थान/ दिनेश सैहणा) जिले के सिकराय कस्बे के प्रमुख आस्था केंद्र दाऊजी मंदिर में   आज भगवान बलदाऊ जी महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालू भव्य मे के साथ माखन मिश्री एवं खीर पुएं का भोग लगाने  के लिए जयकारों के मंदिर पहुंचे। मंदिर में भगवान की मनमोहक झांकियां सजाई गई। 
कस्बे के मध्य करीब चार सौ साल पुराने दाऊजी मंदिर में  भगवान कृष्ण के भाई बलदाऊजी महाराज  का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालू अपने घरों सेे पूजा का थाल सजाकर  मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। आज सुबह से  ही मंदिर में जन्मोत्सव को लेकर  तैयारियां की गई। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। भगवान बलदाऊजी , रेवती जी एवं राधा - कृष्ण जी की प्रतिमाओं  को पोशाक धारण कराकर आभूषणों एवं फूलों  मनमोहक श्रंगार किया गया। पुजारी विष्णु दाऊजी ने भगवान को माखन मिश्री एवं खीर- पुएं का भोग लगाकर महाआरती की। 

सायंकाल भी मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी 

से सजाया गया। इसमें फूल बंगला, छप्पन भोग का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति के गीतों पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने बलदेव जी महाराज के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने मंदिर में भगवान के दर्शन कर सुख  शान्ति की  कामना की। 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................