नवनियुक्त एससी मोर्चा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष चेतन गोयर का ब्यावर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Jun 2, 2021 - 05:03
 0
नवनियुक्त एससी मोर्चा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष चेतन गोयर का  ब्यावर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ब्यावर शहर (जिला-अजमेर):- जितेन्द्र 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष माननीय डॉ सतीश पुनिया के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने देहात जिलाध्यक्ष पद पर चेतन गोयर को नियुक्त किया। इस अवसर पर आज तहसील रोड़ स्थित यादव भवन कार्यालय में अजमेर जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के आतिथ्य में महाराणा प्रताप मण्ड़ल अध्यक्ष नरेश मित्तल के नेतृत्व में नवनियुक्त अजमेर देहात के एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर का मिठाई खिलाकर तथा माला और साफा पहनाकर व पार्टी महापुरुषों के चित्र देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेन्द्र यादव, बाबूलाल चौहान, यज्ञेश शर्मा एडवोकेट, शिव सामरिया, मंडल महामंत्री सन्तोष जाग्रत, सत्येन्द्र यादव, नवलकिशोर मुरारका, मुकेश घांवरी, सेवा संगठन प्रभारी दिलीप बाबेल, सहप्रभारी बृजकिशोर शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश नरूका, पार्षद रवि चौहान, त्रिलोक शर्मा, हंसराज शर्मा, मुन्नीदेवी, रामेश्वर गहलोत, महेश चितलांगीया, रणवीर सिंह, दीपक चौहान, आईटी सेल संयोजक जितेन्द्र ठठेरा सहित सभी ने चेतन गोयर को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर हर्ष जताया और साथ ही इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................