भीमआर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओ ने जुलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

Aug 9, 2021 - 19:26
 0
भीमआर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओ ने जुलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

बयाना (भरतपुर,राजस्थान/ राजीव झालानी) देश की राजधानी दिल्ली में वाल्मिकी समाज की 9 बर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को कस्बे में भीमआर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओ ने  जुलूस निकाल कर दुष्कर्म की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुऐ नारेबाजी की। यह जुलूस प्रदर्शन संगठन के लालसिहं आजाद,उदयवीर, बिष्णु गौतम के नेतृत्व मे  निकाला गया। जो हिण्डौन रोड स्थित कुण्डा तिराहे से आरम्भ होकर कचहरी रोड,पंचायत समिति, बिजली घर व स्टेशन रोड एवं कस्बे के बाजारो से होते हुऐ सांय को कुण्डा तिराहे पर वापिस पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जिसमें गंावो से आऐ कार्यकर्ता भी हाथो में नारे लिखी तख्तीयां लिये व वाल्किमी समाज की बालिका के साथ हुऐ दुष्कर्म को लेकर दिल्ली की केजरीबाल व मोदी सरकार के विरोध में उतेजक नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओ की मांग थी कि दुष्कर्मीयो को शीघ्र गिरफतार कर उन्हें फांसी की सजा दिलाई जाऐ तथा बालिकाओ एवं महिलाओ की सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाऐ। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................