भाजपा मंडल की कार्य समिति बैठक हुई आयोजित

Mar 28, 2021 - 00:55
 0
भाजपा मंडल की कार्य समिति बैठक हुई आयोजित

राजगढ़ (अलवर,राजस्थान/ महावीर सैन) कस्बे के आशीर्वाद गार्डन में मण्डल की कार्यसमिति बैठक जिला उपाध्यक्ष प्रमोद विजय की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में प्रमोद विजय ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है यह फूल की पार्टी है यहां कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ की धरती कमल के फूल के लिए उपजाऊ धरती है। 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी जब 2 सीटें थी। राजगढ़ का कार्यकर्ता भाजपा की रीति नीति के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि इन योजनाओं की जानकारी के लिए कार्यकर्ताओं को गाँव गाँव ढाणी ढाणी तक योजनाओ को पहुँचाना है। इस मौके पर विजय ने राजगढ़ मंडल द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की व कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार घोषणाओ की सरकार है झूठ बोलकर कांग्रेस सरकार में आई है। उन्होंने पार्टी की रीति नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुकेश सिंह चौहान ने कांग्रेश की झूठी बजट घोषणाओं के बारे में बताया तथा कहा कि कानून के रखवाले ही बने कानून के भक्षक। केंद्र कि मोदी सरकार ने आमजन के लिए जनकल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का कार्य किया है।कार्यक्रम में जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, नरेंद्र अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रभु दयाल शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने की वह सभी का आभार नगर पालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया ने व्यक्त किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामानी, मंडल महामंत्री अजय यादव, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सीमा विजय, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, शक्तिकेन्द्र प्रभारी लोकेश रावत, जितेन्द्र सैनी, मनोज शर्मा पार्षद रूपनारायण मीणा, बैनी सैनी, बंसी सैनी, प्रीति शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मीना खंडेलवाल, मीना विजय, सुशीला शर्मा, मंडल मंत्री दिनेश सैन, प्रदीप विजय, युवा मोर्चा महामंत्री महावीर सैन, महन्त उदयभान शर्मा, राकेश साहू, अशोक जांगिड़, प्रभाती लाल कोली, अशोक सैनी, विनोद शर्मा, मनोज  सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, शिवकुमार सैनी, विशाल विजय, नितिन विजय, ताराचंद जोगी, उमेश नंदेरिया, राजपाल मीणा, राहुल गुप्ता, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................