भाजपा मंडल राजगढ़ ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का जोरदार स्वागत

Mar 20, 2021 - 22:58
 0
भाजपा मंडल राजगढ़ ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का जोरदार स्वागत

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ महावीर सैन) कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित शेखा की बगीची पर भाजपा मंडल राजगढ़ द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मुकेश दाधीच व जिला प्रभारी विष्णु चेतानी का मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मुकेश दाधीच ने सभी कार्यकर्त्ताओं से कांग्रेस सरकार की झूठी बजट घोषणा के बारे में बताया कि बजट की घोषणाओं को वर्तमान तक लागू नहीं किया गया।

वही राजगढ़ कस्बे में ही कन्या महाविद्यालय की घोषणा कांग्रेस सरकार ने की थी लेकिन अभी तक कॉलेज नहीं खुला। इस अवसर पर जिला महामंत्री शिवलाल मीना, पालिकाध्यक्ष सतीश दुहारिया, रैणी मण्डल अध्यक्ष राकेश शर्मा, माचाडी मण्डल अध्यक्ष बनवारी मीणा, अजय यादव, हुकुम परेवा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति विजय, धर्मेंद्र रैबारी सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................