भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर ग्रेटर महापौर व तीन पार्षदों के निलंबन को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Jun 11, 2021 - 02:10
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर ग्रेटर महापौर व तीन पार्षदों के निलंबन को लेकर किया धरना प्रदर्शन

मकराना (नागौर,राजस्थान) मकराना नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जयपुर ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर व तीन पार्षदों के निलंबन को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी ने बताया कि गहलोत सरकार जन विरोधी सरकार है, इस सरकार का परम उद्देश्य ही लोकतंत्र की हत्या करना है। भाजपा की चुनी हुई महापौर के विरुद्ध जैसी कार्रवाई करके धनात्मक राजनीतिक का परिचय दिया है, राजनीतिक में द्वेष की भावना न रखकर राज्य सरकार को विकास की ओर देखना चाहिए। उन्होने गहलोत सरकार पे आरोप लगाया कि जब जब कांग्रेस की सरकार बनी है तब तब लोकतंत्र की हत्या हुई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र व्यास, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र रान्दड़, जिला मंत्री महेश काबरा, शहर मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, ठाकुर मोहन सिंह चौहान, बोरावड मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र व्यास, पार्षद विनोद सोलंकी, ईश्वर बंजारा, बजरंग जाटल्या, पप्पू लाल जोशी, रमेश व्यास, शैलेश जोशी, सर्वेश्वर मानधनिया सहित सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

  • रिपोर्ट- मोहम्मद शहजाद

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................