आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरु की मनाई जयंती

Nov 15, 2021 - 01:47
 0
आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरु की मनाई जयंती

तखतगढ़ (पाली,राजस्थान/ बरक़त खान) आज दिनांक 14 नवंबर को आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न ,भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ,बच्चों से लगाव रखने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती फालना के इंदिरा चौक (रावला पोल) में नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना के तत्वाधान में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सेन, नगर पालिका खुडाला फालना के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के सानिध्य में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन नमन कर जयंती मनाई गई जिसमें पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मदन जोशी पाली जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित सुधांशु गुर्जर इंद्र कुमार एवं  कांग्रेसी कार्यकर्ता पुष्प अर्पित कर पंडित नेहरू को नमन किया।पूर्व अध्यक्ष मदन जोशी ने  बताया कि स्वतंत्र भारत के सामने अशिक्षा बेरोजगारी सामाजिक कुरीतियां आधारभूत संरचनाओं के अभाव औद्योगिक पिछड़ापन जैसी अनेक समस्याएं थी पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को इन सभी समस्याओं से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया।।नगरपालिका उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि पं.नेहरू ने आधुनिक भारत की बुनियाद भी रखी तथा आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके स्वप्न और संकल्पों को पूरा करने का हम सभी मिलकर प्रण लें, नगर अध्यक्ष अशोक सैन ने देश में बढ़ रही मंहगाई के लिए केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जिम्मेदार बताया तथा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को बढ़ती हुई मंहगाई के लिए भाजपा की केंद्र सरकार के विरोध में जागरूक करने का आग्रह किया। तथा सभी को धन्यवाद दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................