लक्ष्मणगढ़ में देर रात लॉटरी से कांग्रेस ने जीती बाजी, सेवदा बने प्रधान

भाजपा व कांग्रेस 12-12 वोट आने पर निकाली लॉटरी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के क्षेत्र की दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

Dec 11, 2020 - 13:58
 0
लक्ष्मणगढ़ में देर रात लॉटरी से कांग्रेस ने जीती बाजी, सेवदा बने प्रधान

लक्ष्मणगढ़/सीकर/साबिर नागौरी

सीकर. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के क्षेत्र की लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में प्रधान की कुर्सी पर कांग्रेस ने बाजी मार ली है। यहां भाजपा और भाजपा दोनों के 12-12 वोट आने पर लॉटरी से प्रधानी का फैसला किया गया। इसमें कांग्रेस के मदन सेवदा ने जीत हासिल की। दरअसल, भाजपा के एक प्रत्याशी के तीन संतान होने की शिकायत के बाद शुरू हुआ नाटकीय घटनाक्रम पल-पल बदलता रहा। पीसीसी चीफ के इलाके की नेछवा सीट पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। इस तरह बदले सियासी समीकरणों में कांग्रेस ने पूरी तरह बाजी मार ली। इससे उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कांग्रेस समर्थकों ने देर रात डोटासरा के समर्थन में नारेबाजी की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................