पीसीसी अध्यक्ष व मंत्रियों का कोंग्रेसीजनों ने किया स्वागत

Nov 19, 2020 - 02:21
 0
पीसीसी अध्यक्ष व मंत्रियों का कोंग्रेसीजनों ने किया स्वागत
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेसजन।

भरतपुर,राजस्थान/ राजीव झालानी 
बयाना (18 नवम्वर) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा सहित कृषिमंत्री लालचंद कटारिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजेन्द्र यादव तथा महिला एवं बालविकास मंत्री ममता भूपेश का बुधवार को पहली बार भरतपुर आगमन पर कांग्रेसजनों की ओर से भरतपुर सीमा के कमालपुरा बाॅर्डर पर अगुवानी करते हुए स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष व सभी मंत्रियों का बयाना से काग्रेस नेता दिनेश सूपा के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस व युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी सूत की मालाऐं पहनाकर स्वागत सम्मान किया। कमालपुरा बाॅर्डर पर उनकी अगुवानी करने सेवादल नेता चुन्नी कप्तान, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चैधरी, पूर्व विधायक निर्भयलाल जाटव, पूर्व प्रधान महेन्द्रतिवारी, आदित्यराज शर्मा, सुरेश पदयात्री, सहाबसिंह एडवोकेट, संजय शुक्ला, हिमांशु कटारा सहित सैंकडों की संख्या में कांग्रेसजन व पंचायतीराज जनप्रतिनिधी आदि भी पहुंचे थे।  प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मंत्री इस दिन राज्यमंत्री सुभाषगर्ग की माताश्री के निधन पर शोक व्यक्त करने भरतपुर पहुंचे थे। भरतपुर के सर्किट हाउस पर भी उन्होंने जिले के उच्चाधिकारीयों व अन्य कांग्रेसजनों से भी संवाद कर कानून व्यवस्था और अभाव अभियोगों की जानकारी ली। जिनके निदान बावत् आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही। 


 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................