दातागंज सीओ बलदेव सिंह का उसावां थाना का अचानक निरीक्षण, महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर थाने का लिया जायजा

Jul 17, 2021 - 02:15
 0
दातागंज सीओ बलदेव सिंह का उसावां थाना का अचानक निरीक्षण, महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर थाने का लिया जायजा

उसावां (दातागंज) उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले के दातागंज सर्किल में आने वाले  थाना  उसावां का अचानक  निरीक्षण किया। थाना निरीक्षण में सी ओ बलदेव सिंह दातागंज ने आते ही  थाना गेट पर संतरी ड्यूटी कर रही महिला सिपाही कंचन सिंह  को चेक किया जो कि ड्यूटी में  एक दम  अलर्ट दिखी , संतरी ड्यूटी कर  रही महिला सिपाही से ड्यूटी में साथ लिए राइफल में पड़े कारतूस की संख्या पूछी एवं राइफल की कुछ महत्वपूर्ण जनकारी लेते हुए लॉक, अनलॉक , राइफल की लोडिंग आदि की जानकारी पूछने पर संतरी ड्यूटी कर रही महिला सिपाही कंचन सिंह ने सही कारतूस की संख्या एवं  सटीक सही जानकारी  बताने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह दातागंज ने शाबाशी दी। अचानक हुए निरीक्षण से स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई थी। साथ ही सी ओ  बलदेव सिंह दातागंज  ने शुक्रवार को थाना उसावां पहुँचकर  निरीक्षण के दौरान थाना कि साफ सफाई भी देखी जो बिल्कुल अच्छी  मिलने पर थाना प्रभारी उसावां प्रकाश सिंह  की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने थाने में मौजूद शस्त्रों का भी जायजा लिया। 

सीओ बलदेव  ने उसावां दफ्तर के मुंशी अमित कुमार  से दफ्तर की महत्वपूर्ण जानकारी लेते हुए त्यौहार रजिस्टर , अपराध रजिस्टर, फरियाद रजिस्टर आदि को देखा सब रजिस्टर सही कंप्लीट मिलने पर थाना मुंशी अमित कुमार की प्रशंसा की। तो वही सी ओ बलदेव सिंह ने थाना प्रभारी उसावां प्रकाश सिंह से  खाने का मैस, आवासीय परिसर, दफ्तर, परिसर में खड़े वाहनों, अभिलेखों आदि को चेक व जानकारी ली एवं लंबित पड़ी विवेचनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी प्रकाश सिंह  सहित  समस्त थाना पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

  • संवाददाता- अभिषेक वर्मा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................