कलसाडा में एक महीने से पेयजल सप्लाई बाधित, ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार नही दे रहा है ध्यान

Mar 20, 2021 - 22:39
 0
कलसाडा में एक महीने से पेयजल सप्लाई बाधित, ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार नही दे रहा है ध्यान

बयाना (भरतपुर,राजस्थान/ राजीव झालानी)  गांव कलसाडा की एक वस्ती में करीव एक माह से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने से वस्ती के वाशिन्दे परेशान है गर्मी की शुरूआत से पहले ही वस्ती में पेयजल संकट खडा हो जाने से सभी ग्रामीण असमन्जस में पडे है। उनका आरोप है कि यह समस्या ग्राम पंचायत व सम्बन्धित कर्मचारियो की मनमानी के चलते उत्पन्न हुई है। पेयजल समस्या के समाधान के लिऐ ग्रामीणो की ओर से कई बार ग्राम पंचायत व सम्बन्धित अधिकारियो को अवगत कराया गया किन्तु अभी तक समस्या का समाधान नही हो सका है। और परेशान लोग व महिलाऐ पेयजल के लिऐ इधर उधर भटकने को मजबूर है। उन्हे गर्मी की शुरूआत में ही दूसरे स्थानो से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड रही है। पीडित कलसाडा निवासी निरंजनसिहं ने बताया कि समस्या के समाधान वावत मुख्यमंत्री कार्यालय व राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। किन्तु समस्या का अभी तक समाधान नही हो सका है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................