पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने लक्ष्मण मंदिर में की पूजा अर्चना

Mar 25, 2021 - 01:37
 0
पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने लक्ष्मण मंदिर में की पूजा अर्चना

ड़ीग (भरतपुर,राजस्थान/पदम जैन) पूर्व कैबिनेट मंत्री डीग -कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह ने मंगलवार को ड़ीग के लक्ष्मण मंदिर में भगवान रास सीता औऱ शेषावतार लक्ष्मण जी के दर्शन किये और मंदिर में चल रही श्री मद भागवत कथा में गिर्राज महाराज की पूजा अर्चना करते हुए श्री मद् भागवत कथा की आरती उतारी मंदिर सजाए गए छप्पन भोग के दर्शन किये।इस मौके पर भागवताचार्य पंडित मुरारी लाल पाराशर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री का उत्तरीय उढ़ाकर स्वागत किया।इस अवसर पर  सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य का दिन है कि मुझे गिर्राज जी की पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान की भक्ति मनुष्य जीवन में बहुत आवश्यक है। मन से भगवान को याद करने वाला कभी भी दुखी नहीं रहता उसके जीवन में सदा सुख बना रहता है।इस मौके पर वैध नन्दकिशोर गंधी,ममता बंसल,गोकल झालानी,सन्तोष खण्ड़ेलवाल,मुकुट नसवारिया पुष्पा झालानी,शुभम नसवारिया,लक्ष्मी,शिवचरन मास्टर छैल बिहारी शर्मा ,मान सिंह मास्टर,अशोक नसवारिया,डां अंकित खण्ड़ेलवाल,पिन्टल गुरु,   हित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................