नांगल में अवैध खान भरभरा कर गिरी, मजदूर व मशीन दबने की सूचना पर मचा हडकंप

जनहानि की पुष्ठी नही ,ड्रिल मशीन दबने की आंशका, खनन माफियो के खिलाफ रिर्पोट दर्ज, दो गार्ड तैनात

Oct 9, 2021 - 22:41
 0
नांगल में अवैध खान भरभरा कर गिरी, मजदूर व मशीन दबने की सूचना पर मचा हडकंप

पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान/ भगवानदास) नांगल क्रशर जौन में खसरा नम्बर-162(शमसान) में ठेके पर चल रही अवैध खान शुक्रवार देर सांय भरभरा कर ढह गई है। मजदूरो व मशीन के दबने की सूचना पर स्थानिय पुलिस के साथ खनिजकर्मी ने मौके पर पहुचकर जायजा लिया।जहॉ कोई हताहत की जानकारी नही मिली है। खनिज विभाग के फोरमेने वीरेन्द्र सिह ने अवैध खनन माफियाओ के खिलाफ नामजद रिर्पोट दर्ज कराई है।
खनन क्षेत्र के लोगो का कहना है कि:- नांगल क्रशर जॉन में अवैध खनन का करोबार बडे पेमाने पर लम्बे समय से चल रहा है। अवैध खनन की खानो को रसूखदार दबंग ठेके पर बोली लगाकर माह की राशि अदा कर बेचा जाता है। उसी के तहतखसरा नम्बर-162 में भडाना के प्लांट से आगे अवेध खान संचालित थी। जिसका ठेका हरियाणा के गांव बनारसीका हाल आबाद फिरोजपुर झिरका, दूसरा हरियाणा के रब्बा निवासी ठेकेदार ने किराऐ पर अवैध लीज दे रखी थी जिसमे शुक्रवार देर सांय खनन करते समय खान भरभरा कर ढह गर्ई है। मजदूर व मशीन दबे की सूचना पर खनन जॉन मे हडकंप मच गया।पु लिस व खान विभाग सूचना मिलते की घटना स्थल पहुच गया। जिसे मौक पर कोई मशीन व मजदूर दबने की जानकारी नही मिली है। जबकि खनन जॉन से जुडे लोगो का कहना है मजदूर व ड्रिल मशीन दबी हुई है। जिससे चोरी छुपे निकालने का प्रयास किया जा रहे है। क्योकि अवैध खान पर निगरानी के लिए कोई कर्मी तैनात नही किया गया। 
रिर्पोट दर्ज -  खनिज विभाग के फोरमेन वीरेन्द्र सिह ने बताया है की खसरा नम्बर -162 में अवैध खनन करने वाले हरियाणा के रब्बा निवासी इस्ताक पुत्र कालू, बामनखेडी निवासी रासिद पुत्र अब्दुल रहमान, गोपालगढ थाने के पथराली निवासी आसीन को नामजद करते हुए 3-4 अन्य के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत रिर्पोट दर्ज कराई है। 

  • रामनिवास मंगल (एमई खनिज विभाग भरतपुर) ने बताया कि:- सूचना मिलते की फोरमेन को पुलिस के साथ मोके पर भेज कर जानकारी ली गई है। अवैध खान में जनहानि की कोई सूचना नही है। ड्रील मशीन दबी होने की जानकारी  मिली है। जो दिखाई नही दे रही है। मौके पर दो गार्ड तैनात करने के निर्देश दिऐ गए है। ताकि खान से पत्थर व मशीन को माफिया चोरी से नही ले जावे। तीन खनन माफियो को नामजद करते हुए 3-4 अन्य के खिलाफ रिर्पोट दर्ज करा दी है। 
  • प्रदीप कुमार यादव (सीओ कांमा) का कहना है कि:- रात की मिली जानकारी पर  कन्ट्रोल को सूचना देकर थान ईचार्ज को खान विभाग के साथ मौके पर पहुचने के निर्देश दिए है खान विभाग को अवैध खान होने पर रिर्पोट दर्ज करने का कहा है। 
     

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................