भारतीय आर्थिक पार्टी व भारतीय किसान यूनियन ने व्यापारियों हित मे की चर्चा

Aug 10, 2021 - 18:32
 0
भारतीय आर्थिक पार्टी व भारतीय किसान यूनियन ने व्यापारियों हित मे की चर्चा

लुधियाना (पंजाब)  व्यापारी दिवस पर नवदीप रिसॉर्ट्स में एक मिशन पंजाब 2022 के तहत भारतीय आर्थिक पार्टी व भारतीय किसान यूनियन का एक संयुक्त कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशो से व्यापारीयों ने शिरकत की। कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की छोटी बहन सवर्ण कौर व उनके भानजे प्रभजोत, रविंदर, राष्ट्रीय प्रवक्ता किशोर टांक, राष्ट्रीय महासचिव दौलतराम पेंसिया ने व्यापारियों व किसानों के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। भारतीय आर्थिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण जैन ने मिशन पंजाब के तहत किसानों को समर्थन देकर सरकार बनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार से मधु मंजरी, राजस्थान से बिंदिया रानी टाक, भावना गहलोत, दिल्ली से चारू सैनी, रुचि जैन उपस्थित रहे। मंच संचालन किशोर जोशी ने किया। भारतीय आर्थिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण जैन व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................