ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए प्राकृतिक संसाधनों को बचाना जरूरी- किशन सहाय

Feb 28, 2021 - 00:04
 0
ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए प्राकृतिक संसाधनों को बचाना जरूरी- किशन सहाय

थानागाजी (अलवर,राजस्थान)  प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन के साथ वन व वन्य जीवों की रक्षा को लेकर कार्य कर रहे एल पी एस विकास संस्थान में आज मानवतावादी विचारधाराओं को लेकर जन जन को लेकर जागरूक कर रहे आई पी एस , किशन सहाय मीणा- आई जी, आर ए सी  हैडक्वार्टर जयपुर ने  संस्थान द्वारा संचालित पर्यावरण शिक्षा केन्द्र पर सम्बोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण उतना ही अधिक आवश्यक है , जितना हमारे मानव समाज में वर्ग व जाती भेद भाव को मिटाना है , उन्होंने संस्थान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्षा रोपण के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का कार्य करना चाहिए, जैसा एल पी एस विकास संस्थान द्वारा किया जा रहा है ।आई जी मीणा ने यह भी कहा की हम सब एक हैं , हमें वर्ग व जाती भेद मिटाने के साथ ही रूढ़िवादी परम्पराओं को त्याग कर वैज्ञानिक विचारधाराओं के साथ काम करना चाहिए, इन से बौद्धिक क्षमता विकसित होती है।
संस्थान के प्रकृति प्रेमी राम भरोस मीणा ने कहां की प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए सभी जीवों को रहना जरूरी है, मानव द्वारा किए जा रहे दखलन से वन्य जीव,जंतु, पशु-पक्षी सहीत स्वयं मानव भी इसे भोगने को तैयार हैं, इसलिए हमें प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षण के साथ ही वन्य जीवो को संरक्षण देना होगा। इन्होंने संस्थान के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा  कि वर्तमान समय तक संस्थान ने क्षेत्र में पच्चास हजार से अधिक पौधे वितरण कर लगवाने के साथ ही अपने यहां पन्द्रह सो से अधिक पौधे लगाए हैं, जो प्रकृति की शौन्दरयता को बनाने के साथ ही आम व्यक्ति को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। कार्य क्रम  के अन्तिम समय संस्थान प्रांगण में एक आम का पौधा लगाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राम प्रताप मीणा, प्रधानाध्यापक मांगी लाल मीणा, व्याख्याता रामशरण मीणा, समाजसेवी सुनील कुमार शर्मा, उप सरपंच प्रकाश चन्द वर्मा, विजय प्रकाश मीणा, मातादीन शर्मा, उपकार संस्थान के डुंगर सिंह मीणा सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................