चारभुजा सेवा समिति के अध्यक्ष बने कुंवर सूर्यवीर सिंह

Sep 24, 2021 - 20:52
 0
चारभुजा सेवा समिति के अध्यक्ष बने कुंवर सूर्यवीर सिंह

मकराना (नागौर,राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) श्री चारभुजा सेवा समिति की एक बैठक विजय पैलेस में समिति अध्यक्ष ठाकुर चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान अध्यक्ष ठाकुर चंद्रवीर सिंह चौहान ने अपना पद त्यागते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए कुंवर सूर्य वीर सिंह चौहान व सचिव पद के लिए महेश कुमार पुजारी को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर श्रवण सिंह चौहान, कैलाश रतावा, महावीर प्रसाद झंवर व संगठन मंत्री विजय कुमार लड्ढा को बनाया गया। वहीं मीडिया प्रभारी मुन्नालाल पुजारी, कोषाध्यक्ष महेश रामधन को बनाया गया। मीडिया प्रभारी दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में ठाकुर चंद्रवीर सिंह चौहान व ठाकुर मोहन सिंह चौहान मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान दशहरा महोत्सव को विधिवत रूप से पूर्व की भांति मनाने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में तेज प्रकाश तिवारी, गोविंद सिंह चौहान, विनीत मुच्छाल, अनिल रान्दड़, महेंद्र व्यास, चतुर्भुज झंवर, वासुदेव, भागचंद जांगिड़, भरत पुजारी, नारायण तिवारी, रामअवतार बोरायड़ा, शक्तिसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................