रहस्यमयी ढंग से जंगल मे हुई युवक मौत, शरीर पर मिले अजीबो-गरीब निशान

Sep 25, 2020 - 04:26
 0
रहस्यमयी ढंग से जंगल मे  हुई युवक मौत, शरीर पर मिले अजीबो-गरीब निशान

सीकर, राजस्थान

 

दांतारामगढ़ (24 सितम्बर) जिले के दांतारामगढ़ इलाके के चक गांव में गुरुवार को एक मजदूर की रहस्यमयी ढंग से मौत होने पर हड़कंप मच गया। 26 वर्षीय मजदूर का शव जंगल के क्षेत्र में पेड़ों के बीच एक खाई में मिला। जिसकी पेंट खुली और दोनों जांघ व गर्दन के पास जलने जैसे गहरे काले अजीबो-गरीब निशान मिले हैं। जिसकी सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जो ग्रामीणों के लिए चिंता का सबब बनी हई है।
मृतक की पहचान चक गांव निवासी महेन्द्र कुमार वर्मा के रूप में हुई है। देखते ही देखते लोगो की भीड़ जमा हो गई। शव की सूचना पर मौके पर पहुंची दांतारामगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को युवक की हत्या का संदेह है। मामले में एफएसएल टीम ने शव व मौके का मुआयना किया तो मामला संदिग्ध लगा। जिसके बाद एफएसएल टीम अब मौके से सबूत जुटाकर मामले की जांच को आगे बढ़ायेगी।

*शौच के लिए निकला था*
युवक जानकारी के अनुसार मृतक महेन्द्र कुमार वर्मा बुधवार को सुबह करीब 9 बजे घर से शौच के लिए निकला था। लेकिन, इसके बाद से ही वह घर वापस नहीं आया। जिस बीहड़ इलाके में उसका शव मिला है, वह उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर है। जहां उसकी साथ ले जाई हुई पानी की बोतल भी पड़ी मिली है।
ग्रामीणों से जानकारी मिली कि मृतक महेन्द्र महाराष्ट्र में मजदूरी का काम करता था। करीब एक महीने पहले ही वह महाराष्ट्र से गांव वापस लौटा था। जिसके बाद उसने यहां ही मजदूरी का काम शुरू कर दिया था। शादी के बाद करीब चार साल पहले ही उसका तलाक होने की जानकारी भी सामने आई हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................