रांदड़ दम्पति ने शादी की वर्षगांठ पर पीड़ित गौवंश के लिए 25000 रुपये की दवाएं भेंट की

Jun 19, 2021 - 19:05
 0
रांदड़ दम्पति ने शादी की वर्षगांठ पर पीड़ित गौवंश के लिए 25000 रुपये की दवाएं भेंट की

मकराना (नागौर, राजस्थान) भारत विकास परिषद के कर्मठ सेवाभावी कार्यकर्ता सुरेंद्र रांदड़ एंव विनीता रांदड़ द्वारा शुक्रवार को पीड़ित गोवंश के लिए 25 हजार रुपए की दवाएं भेंट की गई। युवा हिंदू गो रक्षा सेवा समिति के संरक्षक पूरणमल कुमावत ने बताया की शुक्रवार को रांदड़ दंपति की शादी की वर्षगांठ थी, जिसे उन्होंने दानपुण्य के साथ गो माता की सेवा कर मनाने का निश्चय किया। जिस पर उन्होंने वर्षगांठ पर अन्य खर्चा नहीं करते हुए बीमार एवं पीड़ित गोवंश की सहायता के लिए 25 हजार रुपए की दवाएं भेंट कर मनाया। इस उपलक्ष्य पर परिषद परिवार के गौ सेवा समिति के सदस्य एवं वैदेही ग्रुप के सदस्यों द्वारा गो सेवा समिति सदस्यों को दवाएं सौंप कर सेवा कार्य में सहयोग दिया। जिसके बाद सुरेंद्र रांदड़ एवं विनीता रांदड़ के लिए मंगल कामना की एवं आशीर्वाद प्रदान किया एंव गो सेवा समिति द्वारा गौ माता मूर्ति भेंट की गई। इस अवसर पर परिषद परिवार से कैलाशचंद्र काबरा, कमल किशोर लड्ढा, बद्री नारायण सोनी, कमल मांधनिया, मनोज शर्मा, शशिकला लड्ढा, कंचन मूंदड़ा, बरखा सोनी, रितु मेहता, गौ सेवा समिति के संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, संस्थापक पूरणमल कुमावत, अध्य्क्ष मनीष सांखला, पृथ्वी सिंह चौहान, नवनीत स्वामी, विजेंद्र सिंह, भरत सिंह चौहान, रमेश बागड़ी, राकेश सांखला, गौतम शर्मा, मुकेश सिंगाड़िया, दीनदयाल आलड़िया, दीपाराम, गौरव नाथ, संजय नाथ सहित अन्य मौजूद थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................