रानू सांखला को मिली प्रदेश महिला कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी

Jan 26, 2022 - 00:06
 0
रानू सांखला को मिली प्रदेश महिला कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी

उदयपुर (राजस्थान/मुकेश मेनारिया) आल इंडिया हिंदूस्थान महिला कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। जानकारी के अनुसार आल इंडिया हिंदूस्थान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा की अनुशंसा पर कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति ने रानू सांखला पुत्री भंवर लाल माली को आल इंडिया हिंदूस्थान महिला कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद नियुक्ति के बाद रानू सांखला ने कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए उनको मिलीं प्रदेश की जिम्मेदारी पर खरा उतरने व पार्टी तथा संगठन को और मजबूती दिलाने की बात कही। कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सांखला का जयपुर अजमेर व उदयपुर सहित प्रदेश में जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow