बहरोड मे आयोजित हुआ सर्वजातीय किसान सम्मेलन

Mar 26, 2021 - 00:15
 0
बहरोड मे आयोजित हुआ सर्वजातीय किसान सम्मेलन

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा)  अहिर धर्मशाला बहरोड़ में सर्वजातीय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। सर्व जाति किसान सम्मेलन के संयोजक बस्तीराम यादव एडवोकेट किसान नेता बहरोड़ ने बताया कि डॉक्टर आरसी यादव की अध्यक्षता में डॉक्टर करण सिंह यादव अध्यक्ष राजस्थान अहिर सभा एवं राजाराम मिल अध्यक्ष राजस्थान जाट महासभा तथा पवन दुग्गल पूर्व विधायक, संजय माधव, नंदराम ओला, पूर्व प्रधान रोहताश चैधरी, पूर्व प्रधान अजीत यादव, पूर्व पीसीसी सचिव विरजानंद यादव, महेंद्र सिंह समाजवादी, बेनी प्रसाद जोशी ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदीप यादव ब्लॉक अध्यक्ष, गफूर खान ने विचार व्यक्त किए। सरोज यादव पूर्व जिला प्रमुख, अशोक मुद्गल, सुमन लता उपसरपंच कारोड़ा, रतिराम शुक्ल, छोटे लाल सरपंच, सोताज सरपंच, राजाराम मास्टर, रामअवतार सरपंच, शादीराम यादव, डॉ जयपाल, राजेंद्र प्राचार्य, पृथ्वी सिंह जैलदार, वीरेंद्र एडवोकेट, शीशराम पार्षद, लीलाराम सरपंच, रोहतास पार्षद, रमेश पार्षद, डॉ ऋषि यादव, पार्षद करनैल सिंह, किसान नेता जयपाल, विक्रम सिंह पूर्व प्रधान, देवदत्त यादव, सुरेंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य, मेघवाल समाज के अध्यक्ष पूरण सिंह एवं छाजू राम, नरेंद्र सैनी, मनफूल सैनी, मंगल सैनी, सुरेश ठेकेदार, किशनलाल पंच, जगमाल चैधरी, विजय डीलर, रोहतास, विक्रम यादव, टोनी यादव, लोकेंद्र, आर डी एडवोकेट, करण सिंह एडवोकेट इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। किसान सम्मेलन में आव्हान किया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में 2 अप्रैल को आयोजित होने वाली कस्बा-हरसोली एवं कस्बा- बानसूर की किसान महा-पंचायतों को सफल बनाया जावेगा व इन महा पंचायतों को किसान नेता राकेश टिकैत एवं माननीय योगेंद्र यादव, डॉक्टर करण सिंह यादव अध्यक्ष राजस्थान अहिर सभा, राजाराम मील अध्यक्ष जाट महासभा, अमराराम चैधरी तथा युद्धवीर सिंह राष्ट्रीय किसान नेता संबोधित करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................