सीकरी से कठुमर हेलिकॉप्टर से आया दुल्हा, ग्रामीणों का उमडा हुजूम

Nov 11, 2021 - 23:32
 0
सीकरी से कठुमर हेलिकॉप्टर से आया दुल्हा, ग्रामीणों का उमडा हुजूम

कठुमर (अलवर, राजस्थान/ जीतेंद्र जैन) कठूमर उपखंड के ग्राम नगला भवूरी में हेलीकॉप्टर से दूल्हे के उतरने पर आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों का हेलिकाॅप्टर देखने के लिए हुजूम उमडा पडा जानकारी के अनुसार कठूमर उपखंड क्षेत्र के मसारी पंचायत के ग्राम नगला भवूरी मे मुस्लिम समुदाय के दूल्हा सीकरी जिला भरतपुर निवासी तालीम हुसैन के हेलिकाॅप्टर से पहुचने पर आसपास के ग्रामीणाे का हेलिकाॅप्टर काे देखने के लिए हुजूम उमड पडा। वही हेलिकाॅप्टर के भवूरी नगला मे खेत मे हैलिपेड बनाया गया।  
गाैरतलब है। कठूमर के नगला भवूरी निवासी दुल्हन आबरून बानाे काे ब्याने भरतपुर जिले के सीकरी कस्बा निवासी दुल्हा तालीम हुसैन हेलिकाॅप्टर से पहुचे है। हेलिकाॅप्टर उतरने व उडाने भरने की भरतपुर जिला कलेक्टर से स्वीकृति जारी कराई गई थी। वही दुल्हे के पिता फज्जर खाॅ का कहना है। उनका सपना था। कि वह अपनी पुत्रवधू काे हेलिकाॅप्टर लाए। यह बात उन्हाेने अपने बेटे तालिम काे बताई वह भी तैयार हाे गया। यह बात जब दुल्हन आबरून बानाे उसके पिता जमाल खां व अन्य परिजनाे काे पत्ता चली ताे वे खुश हाे गए। इसके बाद गुडगांव की एक निजी कम्पनी से हेलिकाॅप्टर करीब चार लाख रू मे बुक कराया गया। दुल्हा तालीम हुसैन जनरल स्टाेर की ढुकान करता है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................