सशक्त मंडल अभियान के तहत बैठक हुई आयोजित

Aug 19, 2021 - 03:55
 0
सशक्त मंडल अभियान के तहत बैठक हुई आयोजित

ब्यावर ( अजमेर,राजस्थान):- भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप मंडल की पदाधिकारियों की एक बैठक मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रवासी वीरेंद्र कानावत ने शिरकत की और सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सभी आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाएं। उन्होंने कहा कि मंडल का परिसीमन लोकसभा व विधानसभा बूथो के अनुसार किया जाए और हर बूथ के प्रमुखों को सीधा मतदाता तक संपर्क बनाने पर जोर दिया जावे। मंडल प्रवासी वीरेंद्र कानावत ने पदाधिकारियों को मंडल परिसीमन को पूरा करने पर जोर दिया और मंडल पदाधिकारियों और कार्य समिति के गठन को पूर्ण करने व कार्यकर्ताओं की निष्ठा पर बनाने पर जोर दिया। सभी मोर्चा अध्यक्षों व उनकी कार्यसमिति का समायोजन और बूथों पर शक्तिकेंद्र संयोजक व शक्तिकेंद्र प्रभारी बनाने को कहा। मंडल में प्रत्येक बूथ पर बूथअध्यक्ष का गठन व इसमे प्रत्येक बूथ के 21 सदस्यों की कार्यसमिति सदस्यों को शामिल किया जावे और इसी के साथ पन्ना प्रमुख से मंडल पदाधिकारी तक बनाने को कहा। मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल ने सभी पदाधिकारियों को अपने अपने कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही भाजपा समर्पण निधि कार्यक्रम को संपूर्ण करने का आग्रह किया। बैठक में अजमेर देहात जिला मोर्चा में मंडल में पदाधिकारियों की नियुक्ति होने पर हर्ष जताया और उनका स्वागत किया गया। जिसमें राजेश्वरी यादव उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अजमेर जिला देहात, रवि चौहान महामंत्री एससी मोर्चा अजमेर जिला देहात, तिलोक तालेपा उपाध्यक्ष एससी मोर्चा अजमेर जिला देहात, जमील भाई अहमद उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर पर नियुक्त होने पर इन सभी का माला पहनाकर और भाजपा दुपट्टा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान बैठक में महामंत्री नवल किशोर मुरारका, सत्येंद्र यादव, संतोष जाग्रत, उपाध्यक्ष राकेश नरूका, रेणु दगदी, दिलीप बाबेल, राजेश्वरी यादव, बृजकिशोर शर्मा, हरीश सांखला, कमल अरोड़ा, बुद्धिप्रकाश शर्मा, अमरचंद सांखला, राज सांखला, जितेंद्र ठठेरा एडवोकेट सहित सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

 
    

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................