पालिका कोरोना काल में लागातार निभा रही अपनी जिम्मेदारियां

May 23, 2021 - 01:08
 0
पालिका कोरोना काल में लागातार निभा रही अपनी जिम्मेदारियां

जहाजपुर (भीलवाड़ा, राजस्थान/ बृजेश शर्मा)  जहाजपुर नगर पालिका द्वारा संपूर्ण नगर में चल रहे सर्वे कार्य हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी तथा एएनएम को सुरक्षा तथा आम नागरिकों की जांच हेतु पालिका प्रशासन द्वारा निशुल्क समस्त नगर पालिका क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ियों में 18 पल्स ऑक्सीमीटर तथा अट्ठारह थर्मल स्कैनर मशीन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जहाजपुर डॉक्टर नईम अख्तर को सुपुर्द किया गया।  
साथ ही पालिका प्रशासन द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में संचालित सब्जी मंडी में आने वाले कृषक तथा आम नागरिकों को प्रतिदिन निशुल्क मासिक वितरण किए जा रहे हैं तथा सभी को सामाजिक दूरी मास्क का प्रयोग घरों में रहने हेतु निरंतर प्रचार प्रसार किया जा रहा है साथ ही मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के संकल्प कोई भूखा ना सोए को साकार करने हेतु नगर पालिका द्वारा संचालित इंदिरा रसोई के माध्यम से नगर पालिका क्षेत्र में गरीब बेसहारा असहाय व्यक्ति परिवारों को निशुल्क लंच डिनर के भोजन के पैकेट का वितरण किया जा रहा है।
पालिका प्रशासन द्वारा समस्त राजकीय कार्यालय तथा शहर के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया जा रहा है तथा निरंतर पालिका प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को कोरोनावायरस से बचाव हेतु विभिन्न प्रकार के सराहनीय कार्य किया जा रहा है साथ ही पालिका द्वारा कोरोना से मृत्यु होने के उपरांत कोराना मृतक का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार निशुल्क पालिका प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार शर्मा,  आशा देवी शर्मा, हेमराज घारू, इरशाद मोहम्मद, मोहम्मद शाहिद कनिष्ठ सहायक मिट्ठन लाल वाला आदि मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................