कुएं में पड़ा मिला अज्ञात महिला का क्षतविक्षत शव, फैली सनसनी

Sep 21, 2021 - 05:25
 0
कुएं में पड़ा मिला अज्ञात महिला का क्षतविक्षत शव, फैली सनसनी

बहरोड (अलवर, राजस्थान/ सुभाष यादव)बहरोड़ उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम गण्डाला  के चकमुरादपुर क्षेत्र में स्थित एक कुएं में सोमवार को एक अज्ञात महिला के शव मिलने की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सरपंच प्रतिनिधि ने कुएं में शव होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और पुलिस ने ग्रामीणों और लोरिंग मशीन की सहायता से महिला के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। शव पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था और कीड़े पड़ने के कारण दुर्गन्ध आने लगी थी। जिससे अनुमान लगाया गया कि ये महिला कई दिनों पहले से कुए में गिरी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गण्डाला गाॅव के चकमुरादपुर क्षेत्र में स्थित लगभग 125 फिट गहरे कुएं में सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। गौरतलब है कि बारिश का दौर चलते रहने से काश्तकार कुए पर नहीं जा रहे थे। सोमवार को कुएं पर पहूॅचे तो मुंडेर के पास एक चप्पल का जौडा दिखाई दिया। जिससे उनको कुए में किसी के गिरे हुए होने की आशंका हुई।  पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन पहनावे को देखकर लोग अन्य राज्यों से आये मजदूरों की होने की सम्भावना जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जांच में जुट गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................