किसान कल्याण संपर्क अभियान के तहत हुआ ग्राम चौपाल का आयोजन

Oct 4, 2020 - 23:13
 0
किसान कल्याण संपर्क अभियान के तहत हुआ ग्राम चौपाल का आयोजन

अलवर,राजस्थान 
राजगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी  राजगढ़ मण्डल द्वारा किसान कल्याण संपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत कलेशान, आमकी वाल स्थित केदारनाथ धामानी आदर्श विद्या मंदिर शक्तिकेन्द्र पर किसान कल्याण ग्राम चौपाल का आयोजन मुख्य अतिथि ठिकाना गंगाबाग के महन्त श्री प्रकाश दास जी महाराज, मुख्य वक्ता  एवं  विशिष्ट अतिथि किसान कल्याण ग्राम चौपाल के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री  राम अवतार चौधरी, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रहे विजय समर्थलाल मीणा, जिला महामंत्री शिवलाल  मीणा के आतिथ्य और मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित एडवोकेट के अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामावतार चौधरी ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि सरकार द्वारा किसानों के हित में जारी दो बिलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि यह बिल किसान विरोधी नहीं है बल्कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में मील का पत्थर साबित होगा।

विरोधी पार्टियां किसानों को भ्रमित करने कि कोशिश कर रही है लेकिन आजकल का किसान जागरूक है पढ़ा लिखा है उन्हें पता है कि यह बिल उनके हित में है विरोध में नहीं। मुख्य अतिथि संत श्री प्रकाश दासजी महाराज ने कहा की इस बिल के पारित होने से किसान सशक्त होंगे आत्मनिर्भर होंगे उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य प्राप्त होगा जिससे उनकी आर्थिक हालात सुदृढ होंगे साथ ही उन्होंने कहा की अभी तक कुछ पूंजीपतियों राजनीतिज्ञों का ही किसानों की फसल व उपज पर एकाधिकार था वह कम मूल्य पर फसल खरीद कर अधिक मूल्य पर फसल का बेचान कर किसानों को बदहाल स्थिति में ही छोड़कर स्वयं पूंजीपति बन गए और किसानों का हक उनसे छीन लिया अब लेकिन यह बिल पास होने से  वे लोग अब किसानों का शोषण नहीं कर पाएंगे इसी वजह से यह लोग एकमत होकर किसानों को बरगला कर इस बिल का विरोध कर रहे हैं। कार्यक्रम में निवर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पूर्व महामंत्री राकेश साहू, शेखर तमोली, लोकेश रावत, कपूर गुप्ता, महामंत्री अजय यादव, आर एल मीणा, जिला कार्यसमिति सदस्य पदमा गोयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति विजय, हनुमान जी मंदिर के महंत उदय भान शर्मा, आत्मनिर्भर भारत  के संयोजक  प्रमोद शर्मा, शिव प्रसाद गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष हुकुम राज परेवा, मोहन लाल सैनी बेड़ा, मंडल मंत्री दिनेश चंद्र सेन, प्रदीप विजय, दिनेश सोनी, जितेंद्र सैनी, महेंद्र, संपत राम, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिंभूदयाल सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेक दीक्षित,  जगदीश सैनी, डालचंद सैनी,  प्रेमचंद सैनी, रामजीलाल दुहार, रजनी कांत शर्मा, गोलू शर्मा,  सहित अन्य किसान भाई और भाजपा कार्यकर्ता  और पदाधिकारी  मौजूद रहे।

  • रिपोट:- महावीर सैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow