पीक ऑवर में दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा प्रभावित, यमुना बैंक स्टेशन पर अफरा-तफरी

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बृहस्पतिवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण सेवाओं में विलंब हुआ। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली से जोड़ती है। ब्लू लाइन पर यात्रियों को तीन दिन पहले भी कठिनाई का सामना करना पड़ा था, जब तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन पर सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहीं थीं। इसे भी पढ़ें: पैगंबर पर टिप्पणी मामला: उद्धव ने कहा-भाजपा के कारण देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर यात्रियों को सतर्क किया। उसने ट्वीट किया, ‘‘ ब्लू लाइन संबंधी जानकारी- द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’ सूत्रों ने बताया कि ओएचई (ओवरहेड उपकरण) में कुछ समस्या के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

Jun 9, 2022 - 15:11
Jun 9, 2022 - 15:45
 0
पीक ऑवर में दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा प्रभावित, यमुना बैंक स्टेशन पर अफरा-तफरी

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बृहस्पतिवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण सेवाओं में विलंब हुआ। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली से जोड़ती है। ब्लू लाइन पर यात्रियों को तीन दिन पहले भी कठिनाई का सामना करना पड़ा था, जब तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन पर सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहीं थीं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर यात्रियों को सतर्क किया। उसने ट्वीट किया, ‘‘ ब्लू लाइन संबंधी जानकारी- द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’ सूत्रों ने बताया कि ओएचई (ओवरहेड उपकरण) में कुछ समस्या के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow